व्यायाम का महत्व निबंध हिंदी में । Importance of exercise essay in hindi 200 words

आज हम Exercise या व्यायाम के महत्व के बारे में निबंध लिखने जा रहे हैं। इस लेख में हम व्यायाम से लाभ (Benefits of Exercise), व्यायाम का अर्थ (Meaning of Exercise) जैसे Topics पर विस्तार से चर्चा करेंगे । मैं यही आशा करूगा कि यह लेख आप लोगों को पसंद आएगा और आप लोगों के लिए लाभदायक होगा।


IMPORTANCE OF EXERCISE

                        व्यायाम का महत्व 


प्रमुख विचार बिंदु

1- प्रस्तावना 
2- व्यायाम का अर्थ 
3- व्यायाम से लाभ 
4- उपसंहार 

प्रस्तावना 

मानव जीवन में स्वास्थ्य का अत्यधिक महत्व होता है। अगर मनुष्य का शरीर स्वस्थ होगा तभी वह अपने जीवन में किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति कर सकता है। यह मानव जीवन की सर्वश्रेष्ठ पूंजी है। एक कहावत कही गई है " एक तंदुरुस्ती हजार नियामत " इसका मतलब स्वास्थ्य वह धन है जिसके द्वारा मनुष्य अर्थ , धर्म , मोक्ष और काम चारों पुरुषार्थों को प्राप्त करता है। व्यायाम तभी  हमारे शरीर  के लिए अच्छा रहता है जब हम इसे नियमित रूप से करते हैं। Exercise

व्यायाम का अर्थ 

व्यायाम वह साधन है जिससे तन को सशक्त और मन को प्रफुल्लित रखने में मदद मिलती है।मतलब, व्यायाम करने से हमारे तन या शरीर को शक्ति मिलती है और मन को शांति मिलती है।जिस प्रकार अच्छे भोजन से शरीर स्वस्थ बना रहता है उसी तरह व्यायाम से हमारा शरीर फुर्तीला और तंदुरुस्त रहता है। Meaning of Exercise


व्यायाम से लाभ 

व्यायाम करने से हमारे शरीर में स्फूर्ति आती है। शरीर निरोगी रहता है। हमारे शरीर का रक्त संचार बढ जाता है। काम करने में मन लगता है। शरीर मजबूर हो जाता है । व्यायाम करने से शरीर के कई सारे रोग दूर भाग जाते है। व्यायाम स्वस्थ मनुष्य के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। Benefits of Exercise in Hindi 




उपसंहार 

स्वास्थ्य के रहते हम कोई भी कार्य कर सकते है। इसके लिए व्यायाम बहुत आवश्यक होता है। व्यायाम आयु और शरीर के अनुसार होना चाहिए। व्यायाम करते समय नाक से श्वास लेना चाहिए।व्यायाम शरीर के सभी अंगों  से संबंधित व्यायाम नियमित रूप से करना चाहिए। बच्चों को भीव्यायाम अवश्य करना चाहिए क्योंकि स्वास्थ्य सबके लिए आवश्यक होता है। अगर स्वास्थ्य नही सही होगा तो हम अपने जीवन में कभी भी किसी लक्ष्य को पूरा नही कर सकते। 
Importance of exercise in hindi

Post a Comment

0 Comments

close