मुगल वंश (1526 – 1857 ई.)
1. बाबर
2. हुमायु
3. अकबर
4. जहांगीर
5. शाहजहाँ
6. औरंगजेब
बाबर ( 1526 – 1530 )
· बाबर अपने पिता की तरफ से तैमूर तथा माता की तरफ से चंगेज़ खान (मंगोल) का वंशज था | पानीपत के प्रथम युद्ध मे (1526 ई) इब्राहिम लोदी को हराकर बाबर ने भारत मे मुगलवंश की स्थापना की |
हुमायू (1530-1540 और 1555-1556 )
· हुमायू का प्रमुख शत्रु शेरशाह
सूरी था | जिसने उसे चौसा के युद्ध (1539 ई) मे पराजित किया और 1540ई मे कन्नौज के युद्ध मे पराजित करके भारत से बाहर चले जाने पर बाध्य
किया |
· जून 1555 मे सरहिंद का युद्ध (
सिकंदर व बैरम खान के मध्य ) मे विजय प्राप्त करके पुनः दिल्ली की गद्दी पर बैठा |`
अकबर (1556-1605)
· अकबर का जन्म 1542 ई मे हुमायु के प्रवास काल के दौरान अमरकोट मे हुआ | अकबर ने बैरम खां की सहायता 1556 ई मे पानीपत के द्वितीय युद्ध मे हेमू `विक्रमादित्य` को पराजित किया | 1576 ई के `हल्दीघाटी के युद्ध` मे राजा मान सिंह ने मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप को पराजित किया |
जहांगीर (1605-1627)
· जहांगीर का विवाह 1611 ई मे शेर-ए-अफगान की विधवा महरुन्निशा से हुआ जो बाद मे नूरजहाँ के नाम से प्रसिद्ध हुई | जहांगीर के शासन काल मे मुगल चित्र कला चरमोत्कर्ष पर थी | उसने राज्य की जनता को न्याय दिलाने हेतु न्याय की प्रतीक सोने की जंजीर को अपने महल के बाहर लगवाया |
0 Comments